क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (20 February, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs BAN, भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs BAN, Who Won Yesterday ICC Champions Trophy 2025 Second Match(कल का मैच कौन जीता?): भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच अब समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी टॉप हाईलाइट्स और अवॉर्ड से जुड़ी हर जानकारी...

Image

शुभमन गिल। (फोटो- AP)

Photo : AP

IND vs BAN, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): भारतीय टीम को दुबई का मैदान हमेशा रास आता है। गुरुवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इसकी एक झलक फिर देखने को मिली। चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से पटखनी दी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ अपना आगाज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तौहीद हृदोय की शतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने 59 गेंदों पर 69 रनों की साझेदरी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद शुभमन गिल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

बांग्लादेश ने जीता टॉस

दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी।

बांग्लादेश की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के पांच खिलाड़ी 40 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहले ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा। सौम्य सरकार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। इसी तरह दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। वहीं, मेहदी हसन मिराज सिर्फ 5 रन बनाकर वापस आउट हो गए।

तौहीद ने जड़ा शतक

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तौहीद हृदोय ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 114 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक जड़ा। शतक पूरा होने के बाद उनको हर्षित राणा ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

अली और तौहीद के बीच 150 प्लस रन की साझेदारी

जेकर अली और तौहीद हृदोय ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 206 गेंदों का सामना किया और 154 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को मोहम्मद शमी ने तोड़ी।

जेकर अली ने टीम के लिए खेली जानदार पारी

जेकर अली ने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 87 गेंदों पर 3 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ा। यह उनका वनडे में पहला अर्धशतक है। उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 114 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 68 रन की पारी खेली। उनको मोहम्मद शमी ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

शमी की शानदार वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने शानदार वापसी की है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। उन्होंने कुल 10 ओवर में 5.30 की इकोनॉमी से 53 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। वहीं, हर्षित राणा ने 7.4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में एक मेडन के साथ 43 रन दिए और दो विकेट चटकाने में सफल रहे।

भारत की अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। भारत को 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था।

अर्धशतक से चूके हिटमैन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 113.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रोहित ने 36 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 41 रन बनाए। वे अर्धशतकीय पारी खेलने से चूक गए।

कोहली नहीं खेल पाए विराट पारी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बल्लेबाजी में असहज दिखे। वे बांग्लादेश के खिलाफ विराट पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रिशाद हुसैन ने अपना शिकार बनाया।

शुभमन ने खेली शतकीय पारी

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। मुकाबले के दौरान टीम एक समय लड़खड़ा गई थी, लेकिन शुभमन सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 125 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से शतकीय पारी। शुभमन बांग्लादेश के खिलाफ 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

केएल राहुल को मिला जीवनदान

शुभमन गिल का साथ देने के लिए क्रीज पर आए केएल राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी की। वे जब 9 रन पर थे तो बांग्लादेश के खिलाफ ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने 47 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, वे अर्धशतक नहीं जड़ पाए।

रिशाद ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने भारतीय टीम को सबसे ज्यादा झटके दिए। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 10 ओवर में 3.80 की इकोनॉमी से 38 रन दिए और सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

प्लेयर ऑफ द मैच

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उनको इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड सौंपा गया।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article