Who won yesterday IPL 2025 Qualifier 2 Match, 1 June 2025 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) PBKS vs MI 2025 Qualifier 2 kal ka IPL Match kaun jeeta: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर आईपीएल 2205 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियन्स ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 41 गेंद में 87 रन की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत हासिल कर लिया। अय्यर जीत और मुंबई इंडियन्स की राह का रोड़ा बन गए। पंजाब ने 11 साल लंबे अंतराल के बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली जहां 3 जून को आरसीबी के साथ उसकी खिताब के लिए भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें 18 साल से अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही हैं। आरसीबी और पंजाब की भिड़ंत से आईपीएल को नया चैंपियन मिलना तय हो गया है।
पंजाब ने जीता टॉस:
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।खराब रही पंजाब की शुरुआत
जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्य और जोस इंग्लिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों 5 ओवर में टीम को 55 रन तक 5 ओवर में ले गए। उसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश आर्य अश्विनी कुमार की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 20(10) रन बनाए।
अय्यर और वढेरा की साझेदारी ने बदला मैच
55 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने जोस इंग्लिस के साथ मोर्चा संभाला। लेकिन 72 के स्कोर पर इंग्लिस हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 38(21) रन की पारी खेली। इंग्लिस के आउट होने के बाद अय्यर को दूसरे छोर से नेहाल वढेरा का साथ मिला। दोनों ने मिलकर तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 10.3 ओवर में 100 रन के और 15.1 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 156 के स्कोर पर वढेरा अश्विनी कुमार की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 29 गेंद में 48 रन की पारी खेली।
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शशांक सिंह आए। इसी दौरान अय्यर ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद शशांक एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। उन्होंने 2 रन बनाए। इसके बाद अय्यर ने अकेले मोर्चा संभाला और अकेले दम पर टीम को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर 204 रन के पार पहुंचा दिया। पंजाब ने इस छक्के के साथ पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में एंट्री कर ली। अय्यर 41 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने 5 चौके और 8 छक्के जड़े।
मुंबई ने बनाए 6 विकेट पर 203 रन
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की अगुवाई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल के वर्षाबाधित दूसरे क्वालीफायर में छह विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। करीब सवा दो घंटे विलंब से शुरू हुए मुकाबले में एक भी ओवर कम नहीं किया गया ।
मुंबई के लिये जॉनी बेयरस्टो (38), तिलक वर्मा (44) और सूर्यकुमार (44) ने बड़े स्कोर की नींव रखी । नमन धीर ने भी 18 गेंद में 33 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।
रोहित नहीं उठा पाए जीवनदान का फायदा
रोहित शर्मा (आठ) पिछले मैच की तरह मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। तीसरे ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजइ ने उनका कठिन कैच टपकाया। अगले ओवर में हालांकि रोहित अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने के प्रयास में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग में विजयकुमार वैशाख को कैच दे बैठे।
पॉवरप्ले में मुंबई ने बनाए 65/1 रन
शुरुआती झटके से अविचलित मुंबई ने दस रन प्रति ओवर की दर से रन बनाना जारी रखा। तिलक ने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया जबकि दूसरे छोर से बेयर्स्टो भी काफी आक्रामक खेल रहे थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 51 रन की साझेदारी की। मुंबई ने पावरप्ले में छह ओवर में एक विकेट पर 65 रन बनाये। बेयर्स्टो ने छठे ओवर में उमरजइ को कई बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाकर 15 रन निकाले। लेकिन वह अगले ओवर में विजयकुमार की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच दे बैठे।
अर्धशतक से चूके सूर्या और तिलक वर्मा
सूर्यकुमार के आते ही पंजाब ने स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी लेकिन चहल अपने आखिरी ओवर में ही विकेट ले पाये। सूर्यकुमार ने 26 गेंद में 44 रन बनाये जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह चहल के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर फ्रंटफुट पर खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर नेहाल वढेरा को कैच देकर लौटे। उन्होंने तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिये 72 रन जोड़े। दो गेंद बाद तिलक भी पवेलियन लौट गए जिन्होंने 29 गेंद में दो छक्के और दो चौके जड़ते हुए 44 रन बनाये। वह काइल जैमीसन की गेंद पर मिड आफ में प्रियांश आर्य को कैच देकर लौटे। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 15 रन बनाये।
मैन ऑफ द मैच:
श्रेयस अय्यर को 41 गेंद में 87 रन की मैच जिताऊ कप्तानी पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
