क्रिकेट

Who Won Yesterday's Match (31 March 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत के साथ किया आईपीएल 2026 का आगाज

Yesterday's IPL Match Results, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनली के नाबाद 72 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया, जबकि गुजरात को इसके लिए इंतजार करना होगा।

Image

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

Yesterday's IPL Match Results, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनली के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 7 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे डेब्यूटेंट कूपन कॉनली जिन्होंने 44 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह क साथ 76 और और बाद में मार्को यान्सेन के साथ 26 और बार्टलैट के साथ नाबाद 21 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 और जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

मुल्लांपुर में पंजाब और गुजरात के बीच खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गुजरात की धमाकेदार शुरुआत

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और पिछले सीजन के ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने अपनी टीम को तेज-तर्रार शुरुआत दी और केवल 3.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़ लिए। इस साझेदारी में गिल ने 22 और साई सुदर्शन ने 13 रन का योगदान दिया।

मार्को यान्सेन ने दिलाई सफलता

पंजाब किंग्स को पहली सफलता मार्को यान्सेन ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन को को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाया। सुदर्शन 11 गेंद में 2 चौके की मदद से 13 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

गिल और बटलर की अहम साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और जोस बटलर ने 35 गेंद में 46 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में बटलर ने 19 गेंद में 26 और गिल ने 16 गेंद में 17 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर गुजरात टाइटंस की टीम को 9.3 ओवर में 83 रन तक पहुंचा दिया।

अर्धशतक से चूके शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। गिल ने 27 गेंद में 6 चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। गिल का साथ देने वाले जोस बटलर ने 33 गेंद में 38 रन बनाए।

युजवेंद्र चहले ने किया गिल-बटलर का शिकार

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर को आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। चहल ने 10वें ओवर में शुभमन गिल को जबकि 16वें ओवर में जोस बटलर को आउट किया।

एक ही ओवर में गुजरात को दो झटके

गुजरात टाइटंस के लिए 19वां ओवर खतरनाक साबित हुआ। इस ओवर में गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाए। विजय कुमार वैशाख ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को 18 रन के स्कोर पर चलता किया, जबकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शाहरुख खान को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वैशाख की मैच में यह तीसरी सफलता थी।

अर्शदीप ने डाला 11 गेंद का ओवर

20वां ओवर पंजाब किंग्स के लिए थोड़ा लंबा रहा। अर्शदीप सिंह ने 11 गेंद का ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और एक नो बॉल सहित 12 रन खर्चे। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने की लिस्ट में शामिल हो गए। इस तरह गुजरात ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। गुजरात की ओर से गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली।

पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की, लेकिन कगिसो रबाडा ने दूसरे ही ओवर में अपनी टीम को सफलता दिला दी। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने प्रियांश आर्य को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। पहले विकेट के लिए आर्य और प्रभसिमरन सिंह 7 रन ही जोड़ पाए।

कॉनली और प्रभसिमरन ने बांधा समां

7 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाने वाली पंजाब किंग्स को इस मुश्किल से निकाला कूपर कॉनली और प्रभसिमरन सिंह ने। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए केवल 49 गेंद में 76 रन की साझेदारी की और पंजाब की जीत की नींव रख दी। इस साझेदारी में प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद में 37 और कूपर कॉनली ने 25 गेंद में 38 रन का योगदान दिया।

राशिद खान ने तोड़ी साझेदारी

कूपर कॉनली और प्रभसिमरन सिंह के बीच खतरनाक नजर आ रही इस साझेदारी को करामती खान राशिद ने तोड़ा। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाया। प्रभसिमरन 24 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।

पर्पल कैप होल्डर ने अय्यर को किया आउट

पिछला सीजन अय्यर के लिए सबसे शानदार रहा था, लेकिन इस सीजन की शुरुआत फीकी रही। अय्यर 11 गेंद में 18 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। अय्यर और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 27 (16) रन की साझेदारी की।

प्रसिद्ध कृष्णा ने कराई गुजरात की वापसी

श्रेयस अय्यर के रुप में पंजाब किग्स को 110 रन के स्कोर तीसरा झटका लगा। लेकिन इसके बाद गेंदबाजी करने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी टीम को वापसी दिला दी। एक ओवर में ही उन्होंने शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। 110 रन पर 2 विकेट गंवाने वाली पंजाब ने 8 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए। 110 पर दो विकेट वाली पंजाब किंग्स 118 रन पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में थी। लेकिन कूपर कॉनली अंत तक डंटे रहे।

पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अहम साझेदारी

कूपर कॉनली ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ दो छोटी लेकिन अहम साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिला दी। कॉनली ने मार्को यान्सेन के साथ 7वें विकेट के लिए 18 गेंद में 26 और बाद में जेवियर बार्टलेट के साथ 19 गेंद में नाबाद 21 रन की साझेदारी कर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैन ऑफ द मैच

कूपर कॉनली को मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द पुरस्कार दिया गया। यह इस सीजन में पहली बार है जब किसी बल्लेबाज ने प्लेयर ऑफ द मैच जीता। इससे पहले हुए 3 मैच में गेंदबाजों ने प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article