RCB vs LSG T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स (Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giansts) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभाल रहे हैं। आरसीबी की टीम ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अबतक खेले 4 मैच में से तीन में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। वहीं लखनऊ की टीम को अबतक खेले चार मैच में से 2 में जीत मिली है और दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी मुंबई के खिलाफ जीत के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं लखनऊ को आखिरी मुकाबले में गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। ये मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और सातवें पायदान पर काबिज टीमें के बीच है। आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? बेंगुलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का तेइसवां मैच (RCB vs LSG Match Timing)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का तेइसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का टॉस (RCB vs LSG Match Toss Timing)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today RCB vs LSG Match Toss)
बेंगुलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (RCB vs LSG Playing 11)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में अबतक प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं हुआ है।
बेंगलुरू और लखनऊ की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
