क्रिकेट

RCB vs GT IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आज आईपीएल में टॉस किसने जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच है मुकाबला

RCB vs GT IPL 2026 Toss LIVE, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Toss Timing Today Match (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और क्या फैसला किया?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस टॉस

RCB vs GT T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) संभाल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह सीजन का सातवां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 6 मुकाबलों में से बेंगलुरु को 4 मैचों में जीत मिली है और 2 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटंस का अब तक सीजन में प्रदर्शन औसत रहा है। अब तक खेले 6 मैच में से 3 में उसे जीत मिली है और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। यह मुकाबला अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु और सातवें नंबर पर तैनात गुजरात टाइटंस के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 34वां मैच (RCB vs GT Match Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 34वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का टॉस (RCB vs GT Match Toss Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंट के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today RCB vs GT Match Toss)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच की प्लेइंग-11 (RCB vs GT Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-11:

विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

ऐसी है आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और गुजरात की टीम (Royal Challengers Bengaluru and Gujarat Titans Squads In IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article