क्रिकेट

NZ vs SA 3rd T20 Toss LIVE: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस

NZ vs SA 3rd T20I Match Toss LIVE: आज (20 March 2026) दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। यहां जानिए इस मैच में टॉस कौन जीता और कैसी है प्लेंइंग-11।

Image

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का टॉस कौन जीता

NZ vs SA 3rd T20 Toss LIVE: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता था और टी20 विश्व कप सेमीफाइनल का हिसाब बराबर किया था। जबकि दूसरा टी20 मैच मेजबान न्यूजीलैंड ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। अब आज तीसरा टी20 मैच है। न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) हैं।

कब खेला जाएगा न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच? (NZ vs SA 3rd T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच 20 मार्च 2026, शुक्रवार को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच? (New Zealand VS South Africa 3rd T20 Match Venue)

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है।

कितने बजे होगा न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस? (NZ vs SA 3rd T20 Match Toss Time)

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:15 बजे होगा।

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का टॉस कौन जीता? (Who Won Today Match Toss)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (New Zealand And South Africa Playing 11 Today Match)

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- डेवन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामला।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article