क्रिकेट

IND W vs NED W, ICC Women's T20 World Cup 2026 Aaj ka Toss LIVE: भारत बनाम नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच मुकाबला आज,जानिए किसने जीता टॉस

IND W vs NED W Women's T20 World Cup 2026 Toss LIVE, India Women vs Netherlands Women Timing Today Match (भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 जून 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच विमेंस टी20 विश्व कप 2026 के 10वें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। लीड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में जानिए मैच में किसने ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम, आज का टॉस कौन जीता

IND W vs NED W T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड की महिला टी20 टीमें आज आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट का यह दसवां मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में 64 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। वहीं नीदरलैंड की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से हार मिली थी। आज के मुकाबले में टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी नहीं नीदरलैंड की टीम अपना खाता खोलना चाहेगी। टीम इंडिया की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है। वहीं नीदरलैंड की कप्तानी बैबेट डी लीडे (Babette de Leede) के हाथों में हैं। आइए जानते हैं मैच में सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

कब शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 दसवां मैच (IND W vs NED W Match Timing)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दसवां मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच का टॉस (IND W vs NED W Match Toss Timing)

भारत बनाम नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

कौन जीता भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND W vs NED W Match Toss)

नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम आज के मैच की प्लेइंग-11 (IND W vs NED W Playing 11)

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन:

हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केन बोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग

भारत और नीदरलैंड की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीमें (India Women and Netherlands Women Women's T20 World Cup 2026 Full Squads)

भारतीय महिला टीम (India Women Cricket team)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणनी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम(Netherlands Women Cricket team):

बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज़विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सिल्वर, स्टेरेलिस।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article