क्रिकेट

IND vs ZIM 2nd T20I Aaj ka Toss LIVE: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस

IND vs ZIM 2nd T20I Toss LIVE, India vs Zimbabwe Toss Timing Today Match (भारत बनाम जिम्बाब्वे आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 जुलाई, 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज होने जा रहा है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

Image

आज का टॉस कौन जीता

IND vs ZIM 2nd T20I Toss LIVE: भारतीय टी20 टीम आज यानी 25 जुलाई, शनिवार को जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी। श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने के बाद टीम इंडिया अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच जीत पाई है। आज का मैच जीतकर श्रेयस अपनी कप्तानी में सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे और खुद पर बने दबाव को भी कम करेंगे। जिम्बाब्वे को भले ही कमजोर टीम माना जाता हो, लेकिन हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है। इसलिए भारत को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासकर इस वजह से कि वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और इसी मैदान पर भारत को पहले 3 टी20 मैचों में शिकस्त दे चुके हैं। जिम्बाब्वे की टी20 टीम की कप्तानी सिकंदर रजा संभाल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

कब शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच (IND vs ZIM Match Timing)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा मैच शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस (IND vs ZIM Match Toss Timing)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच मैच का टॉस शाम 4.00 बजे हो गया।

कौन जीता भारत बनाम जिम्बाब्वे आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ZIM Match Toss)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता।

भारत बनाम जिम्बाब्वे आज के मैच की प्लेइंग-11 (IND vs ZIM Playing 11)

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे और भारत की टीमें (India and Zimbabwe Squads For T20I Series)

भारतीय टी20 टीम फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

जिम्बाब्वे टी20 टीम फुल स्क्वॉड

सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स और रिचर्ड एनगारवा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article