क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला

टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर इस मैच के साथ ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे सेमीफाइनल में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2026 दूसरा सेमीफाइनल टॉस अपडेट

टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। जो टीम मैच में जीत दर्ज करेगी वो फाइनल में पहुंचेगी और जो हारेगी उसका टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम सुपर-8 राउंड में तीन मैच में तीन जीत और भारतीय टीम तीन मैच में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के बीच यह टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत हो रही है। पिछली दो भिड़ंत में दोनों एक-एक बार बाजी जीतने में सफल हुईं। भारत इंग्लैंड मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम अंत में चैंपियन बनी। ऐसे में आज के मुकाबले की अहमियत और भी बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला? इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच (India vs England Second Semi Final Match Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 05 मार्च, 2026 को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच (India vs England Second Semi Final Match Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच का टॉस (India vs England Second Semi Final Match Toss Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

भारत- इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल मैच का टॉस कौन जीता (Who Won Today Match Toss)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

ऐसी ही दोनों टीम (India vs England Squad for T20 World Cup 2026)

भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team):

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team):

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत की प्लेइंग-11:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की प्लेइंग-11:

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article