क्रिकेट

गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद

Aaj ka Toss koun Jeeta, Shubman Gill vs Pat Cummins: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 12वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतर रही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में है।

Image

गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद

who won the toss today, GT vs SRH, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल के मौजूदा सीजन का हर मुकाबला रोमांच से भरा हुआ है। हर मुकाबले में पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने है। ये मुकाबला गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही टीमें अब तक एक मैच जीत चुकी है और एक मैच में दोनों को हार का भी सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जहां विजयी रथ पर सवार होकर आ रही है। वहीं गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

GT vs SRH Winning Probability:

GT : 50%

SRH: 50%

GT vs SRH Venue: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम

GT vs SRH Toss Time: 3:00PM

आज का टॉस किसने जीता (who won the toss today)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैच में आयोजित मैच में टॉस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता है। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड(GT vs SRH Squads)

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल , मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा और बीआर शरथ।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, हेनरिच क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कण्डेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिह, जे सुब्रहमण्यन, ग्लेन फिलिप्स और सनवीर सिंह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article