क्रिकेट

GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस

GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE, Gujarat Titans vs Mumbai Indians Timing Today Match (गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यह मुकाबला गुजरात अपने होमग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है जहां उसने मुंबई के खिलाफ अब हुए चारो मुकाबले जीते हैं, वहीं मुंबई इंडियंस जिस तरह खेल रही है, उसको देखते हुए गुजरात आसानी से इसे 5-0 कर सकती है। हेड टू हेड में भी गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए कुल 8 मैच में 5 बार गुजरात ने जबकि केवल 3 बार मुंबई इंडियंस ने मैच जीते हैं।

टॉस में कैसा है दोनों टीमों का आंकड़ा

टॉस में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 8 मुकाबले में 5 बार मुंबई ने टॉस जीते हैं और केवल 3 बार गुजरात ने यह काम किया है। केवल एक बार ऐसा हुआ है जब टॉस जीतने वाली टीम मैच जीती है। इस मैदान पर मुंबई ने 4 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है जबकि 3 बार यह काम गुजरात टाइटंस ने किया है। इस मैदान में सबसे बड़ा स्कोर 233 जबकि सबसे छोटा 152 है।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (GT vs MI Match Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस (GT vs MI Match Toss Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs MI Match Toss)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में टॉस गुजरात ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।

आज के मैच में मुंबई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन

मुंबई की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर )वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article