क्रिकेट

DC vs PBKS IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, जानें क्या किया फैसला

DC vs PBKS IPL 2026 Toss LIVE, Delhi Capitals vs Punjab Kings Timing Today Match (दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 अप्रैल, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला खेला जाएगा। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

आईपीएल 2026 के एक और धमाकेदार शनिवार के डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने घर में पंजाब किंग्स (PBKS) की मेजबानी करने वाली है। PBKS इस सीजन इकलौती टीम है जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर DC को छह में से तीन मैचों में हार मिली है। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड एकदम बराबरी का रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं जिसमें से दोनों को 17-17 में जीत मिली है। दिल्ली में खेले गए 12 मैचों में दोनों टीमों ने 6-6 में जीत दर्ज की है।

आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली के लिए बड़े लक्ष्यों का पीछा करना एक बुरा सपना साबित हो रहा है। 2024 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स ने 200 से अधिक रनों के 10 लक्ष्यों का पीछा किया है, जिनमें से वे केवल दो बार ही जीत पाए हैं। इस सीजन में भी दिल्ली ने 180 से कम के लक्ष्य तो आसानी से हासिल कर लिए, लेकिन जैसे ही लक्ष्य 200 के पार गया, टीम बिखर गई।

पंजाब से मिलेगी कठिन चुनौती

अगर पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाती है, तो दिल्ली के लिए राह बहुत मुश्किल होने वाली है।वहीं, पंजाब किंग्स ने 200 के पार का स्कोर बेहद आसानी से चेज किया है। पंजाब की मजबूत बैटिंग लाइनअप के सामने दिल्ली के गेंदबाजों के लिए बेहद कठिन चुनौती होगी।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच (DC vs PBKS Match Timing)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस (DC vs PBKS Match Toss Timing)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस दोपहर 3.00 बजे होगा।

कौन जीता दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs PBKS Match Toss)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article