क्रिकेट

कोलकाता के खिलाफ चेन्नई ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दो नए कप्तानों का आमना-सामना हुआ। सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और मेहमान टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता की टीम उतरी।

Image

श्रेयस अय्यर और रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 22वें मुकाबले में दो चैम्पियन टीम आमने-सामने हुई। आईपीएल के 22वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई का होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है। इस मुकाबले से पहले एमए. चिदंबरम स्टेडियम में 5 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई ने 3 मुकाबले में और केकेआर को 2 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं। इसमें भी चेन्नई का पलड़ा काफी मजबूत है। चेन्नई ने 18 मैचों में और केकेआर को 10 मैचों में जीत मिली है।

चेन्नई के होम ग्राउंड एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबल में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम कोलकाता नाइटराइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-11 (Chennai Super Kings Playing-11)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग-11 (Kolkata Knight Riders Playing-11)

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Squad)

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article