क्रिकेट

CSK vs GT IPL 2026 Toss LIVE: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, शुभमन गिल ने लिया यह फैसला

CSK vs GT IPL 2026 Toss LIVE, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Timing Today Match (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 अप्रैल, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज रविवार को डबल हेडर में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

CSK vs GT T20 Toss: आईपीएल 2026 में सुपर शनिवार के बाद आज सुपर संडे की बारी है। जीत के रास्ते पर वापसी कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। बीती रात हार झेलने के बाद GT की टीम केवल एक दिन के ब्रेक के बाद वापस मैदान में होगी। सीएसके के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या एमएस धोनी की वापसी होगी? हालांकि, पिछले मैच में बड़ी विशाल जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स को पिछले मुकाबले में हार मिली है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स के लिए चेपॉक में वापसी करना मुश्किल होगा। हालांकि, शुभमन गिल की टीम के पास चुनौतियों से निपटने की क्षमता है।

गुजरात लेगी चेन्नई से लोहा

मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा पावरप्ले में गुजरात के लिए शुरुआती विकेट निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उनके सामने ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की चुनौती होगी। आईपीएल में गायकवाड़ ने सिराज के खिलाफ सात पारियों में 63 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। वहीं, रबाडा के खिलाफ सात पारियों में उन्होंने 46 रन बनाए हैं, दो बार आउट हुए हैं और स्ट्राइक रेट 115 का है।

दूसरी ओर, सैमसन का रिकॉर्ड इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा कमजोर नजर आता है। सिराज के खिलाफ सात पारियों में उन्होंने 40 रन बनाए हैं, तीन बार आउट हुए हैं और स्ट्राइक रेट 114 का है। वहीं, रबाडा के खिलाफ चार पारियों में 27 रन बनाए हैं, दो बार आउट हुए हैं और स्ट्राइक रेट 142 का रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि पावरप्ले में यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है, जहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

CSK vs GT Toss अपडेट्स-

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच (CSK vs GT Match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेपॉक स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस (CSK vs GT Match Toss Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस दोपहर 3.00 बजे हो गया।

कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today CSK vs GT Match Toss)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला लिया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article