who won the toss today, AFG vs SA: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम शारजाह में खेला जाएगा। राशिद खान के आने से अफगानिस्तान की टीम मजबूत हुई है, लेकिन दूसरी ओर मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को झटका लगा है। स्थायी कप्तान टेंबा बावुमा पहले वनडे से बाहर हो गए हैं।
हेड टू हेड की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक अफगानिस्तान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बीते कुछ महीनों में अफगानिस्तान ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है उसको देखते हुए साउथ अफ्रीका उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। अब तक दोनों टीम के बीच केवल 2 वनडे मैच हुए और दोनों में बाजी साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है।
कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला?
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।कितने बजे होगा अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच का टॉस?
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले का टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
