क्रिकेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर नहीं खेलते हैं बुमराह, कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अगर जसप्रीत बुमराह मैच फिट नहीं हो पाते हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है और इसमें 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका खेलना उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Image

जसप्रीत बुमराह

IND vs AFG: अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज की मेजबानी दिल्ली में करने वाली है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अफगानिस्तान की टीम भारत में टी20 की मेजबानी कर रही है। ये मुकाबले 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है और इसमें 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका खेलना उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर है जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इस फॉर्मेट में उतरेंगे।

4-9 सितंबर के बीच होगा टेस्ट

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया को 10 सिकंबर को दिल्ली में एकजुट होना है। इससे पहले 4-9 सितंबर के बीच खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा। इस फिटनेस टेस्ट में फिट होने के बाद ही वह मैच फिट घोषित किए जाएंगे। लेकिन सवाल उठता है कि अगर इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह खुद को फिट नहीं साबित कर पाए तो उनकी जगह इस सीरीज में कौन लेगा?

प्रिंस यादव होंगे सबसे उपयुक्त विकल्प

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज में अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाते हैं तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे अच्छा विकल्प प्रिंस यादव होंगे। आईपीएल से लेकर अब तक इस फॉर्मेट में प्रिंस यादव को जब भी मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है। आईपीएल 2026 में 26 विकेट चटकाने वाले प्रिंस यादव ने आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। 6 मैच की 6 पारी में प्रिंस यादव 9 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट स्पेल 22 रन देकर 3 विकेट है। उन्होंने अपने छोटे से करियर में सबको प्रभावित किया है। ऐसे में बुमराह का सबसे अच्छा रिप्लेसमेंट प्रिंस ही हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article