क्रिकेट

Vivrant Sharma, IPL 2023 Auction: आईपीएल नीलामी में जम्मू-कश्मीर के विवरांत शर्मा ने बटोरी सुर्खियां

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 24, 2022, 04:39 PM IST

Who is Vivrant Sharma, IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 की नीलामी में खिलाड़ियों की बिक्री के बीच कई ऐसे खिलाड़ी भी बिके जिनको कम ही लोग जानते होंगे। इन्हीं में एक खिलाड़ी हैं विवरांत शर्मा। जम्मू-कश्मीर का ये खिलाड़ी अपने राज्य से आईपीएल खेलने वाला छठा खिलाड़ी बनेगा। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Image

विवरांत शर्मा, आईपीएल 2023 नीलामी

KEY HIGHLIGHTS
  • विवरांत शर्मा की आईपीएल नीलामी में बल्ले-बल्ले
  • जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर हैं विवरांत शर्मा
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने विवरांत शर्मा को बनाया करोड़पति

Vivrant Sharma IPL Auction, Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2023 की नीलामी में शुक्रवार को खिलाड़ियों की खरीददारी हुई जिसमें तमाम दिग्गज खिलाड़ी मैदान में थे। फ्रेंचाइजी टीमों ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाया और सैम करन (Sam Curran) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिनको पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनको कम लोग ही जानते होंगे लेकिन उनको उम्मीद से ज्यादा मिला। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैंं विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma)।

विवरांत शर्मा का बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख रुपये था और जब आईपीएल 2023 की नीलामी में उनके लिए बोली लगना शुरू हुई तो ऐसा लगा कि जल्द ही ये बोली खत्म भी हो जाएगी। लेकिन पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी मैदान में आ गई। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच इस खिलाड़ी को लेने के लिए जबरदस्त जंग हुई और अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने विवरांत को 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीद लिया।

कौन हैं विवरांत शर्मा

विवरांत शर्मा का जन्म 30 अक्टूबर 1999 को हुआ था। उन्होंने 21 फरवरी 2021 को अपना लिस्ट-ए (50 ओवर) डेब्यू जम्मू-कश्मीर के लिए किया विजय हजारे ट्रॉफी में किया था। जबकि नवंबर 2021 में उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में और उसके तकरीबन एक साल के अंदर उनकी आईपीएल में लॉट्री लग गई। वो एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट के 14 मैचों में 519 रन बना चुके हैं जिसमें नाबाद 154 रनों की शानदार पारी भी शामिल है। जबकि टी20 में 9 मैचों में 191 रन बनाए और 6 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के पांचवें खिलाड़ी

विवरांत शर्मा आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले अब्दुल समद, उमरान मलिक, रासिख सलाम और परवेज रसूल आईपीएल खेल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा समय में सभी जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में हैं। अब्दुल समद और उमरान मलिक के बाद अब विवरांत भी हैदराबाद से खेलते दिखेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article