क्रिकेट

SRH IPL Team 2023 Players List: हैरी ब्रुक के लिए 13.25 करोड़ की रकम, सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे ये खिलाड़ी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 24, 2022, 03:27 AM IST

SRH IPL Squad 2023 Players List, Sunrisers Hyderabad Team Players List, Squad 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार आईपीएल 2023 की नीलामी में किस-किस खिलाड़ी को खरीद रही है और इस बार के संस्करण में कैसी होगी उनकी पूरी टीम, यहां जानिए।

Image

सनराइजर्स आईपीएल 2023 टीम

SRH IPL Team 2023 Players List, Sunrisers Hyderabad Team Players List, Squad 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 एडिशन के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम किन-किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी और कौन-कौन से खिलाड़ी उनकी नजर में रहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला सीजन खास नहीं रहा था, इसलिए इस बार वो अपनी टीम को और मजबूत करना चाहेंगे।

हैदराबाद की टीम में कप्तानों के बदलने का सिलसिला बार-बार जारी रहा है। इस बार वो इसमेंं व अपने प्रदर्शन में निरंतरता चाहेंगे। अब डेविड वॉर्नर जैसा कप्तान उनकी टीम का हिस्सा नहीं है और इस बार भी अब तक उनका कप्तान तय नहीं है। हैदराबाद के पास 42.25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट मौजूद है और उन्हें अपनी टीम को पूरा करने के लिए अभी 12 खिलाड़ियों की जरूरत है जिसमें अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार की नीलामी में वे किसको-किसको खरीदेंगे, क्या है उनकी मौजूदा टीम और किन खिलाड़ियों को उन्होंने रिलीज किया है..

रिटेन और नए खिलाड़ियों सहित सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम:

एडन मार्कराम, अब्दुल समद, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, सनवीर सिंह, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार, अनमोलप्रीत सिंह, अकील हुसैन, निशांत कुमार रेड्डी, मयंक मारकंडे और टी नटराजन।

SRH IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी के बाद आए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
हैरी ब्रूकइंग्लैंडऑलराउंडर13.25 करोड़ रुपये
मयंक अग्रवालभारतबल्लेबाज8.25 करोड़ रुपये
हेनरिक क्लासेनदक्षिण अफ्रीकाविकेटकीपर बल्लेबाज5.25 करोड़ रुपये
सनवीर सिंहभारत20 लाख रुपये
विवरांत शर्माभारत (जम्मू कश्मीर)2.6 करोड़ रुपये
समर्थ व्यासभारत20 लाख रुपये
उपेंद्र यादवभारत25 लाख रुपये
मयंक डागरभारतऑलराउंडर1.8 करोड़ रुपये
नीतीश कुमारकनाडाऑलराउंडर20 लाख रुपये
अनमोलप्रीत सिंहभारतबल्लेबाज20 लाख रुपये
अकील हुसैनवेस्टइंडीजऑलराउंडर1 करोड़ रुपये
निशांत कुमार रेड्डीभारतविकेटकीपर बल्लेबाज20 लाख रुपये
मयंक मारकंडेभारतगेंदबाज50 लाख रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा और विष्णु विनोद।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article