क्रिकेट

Ashwani Kumar: डेब्यू में धमाल मचाने वाले कौन हैं युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार

MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े में सीजन के अपने पहले मुकाबले में मुंबई ने शानदार वापसी की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए उसने कोलकाता की टीम को 116 रन पर ढेर कर दिया। मुंबई की ओर से डेब्यू कर रहे अश्वनी कुमार ने 3 ओवर में 4 विकेट चटकाए।

Image

अश्वनी कुमार (साभार-IPL)

Ashwani Kumar: वानखेड़े में सीजन का पहला ही मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने इतिहास रच दिया। लगातार दो मुकाबला हारकर वानखेड़े पहुंची मुंबई को जीत के लिए किसी चमत्कार की जरुरत थी और उनके लिए यह काम डेब्यू करने वाले अश्वनी कुमार ने किया। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में, मुंबई ने बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज को मौका दिया और उन्होंने दोनों हाथों से इसको भुनाया। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और खतरनाक आंद्रे रसेल को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही अश्वनी कुमार ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

आईपीएल के डेब्यू पर बेस्ट बॉलिंग स्पेल-

गेंदबाज का नाम अंकड़ा टीम विरुद्ध वर्ष
शादाब जकाती 4/24 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) 2009
अश्वनी कुमार 4/24 मुंबई इंडियंस (MI) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2025*
पॉल वाल्थाटी 4/29 किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) डेक्कन चार्जर्स 2011

कौन हैं अश्वनी कुमार (Who Is Ashwani Kumar)

अश्विनी कुमार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। मोहाली के झंझेरी गांव के रहने वाले अश्वनी को डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। पहली बार वह साल 2023 में सुर्खियों में आए थे। अश्वनी ने शेर-ए-पंजाब टी20 ट्रॉफी में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। अश्विनी के हुनर को मुंबई इंडियंस के स्काउट्स ने पहचाना और उन्हें आईपीएल 2025 के लिए साइन किया। कोलकाता के खिलाफ उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article