क्रिकेट

RCB vs GT: कौन हैं विराट कोहली को आउट करने वाले अरशद खान

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में शुभमन गिल एंड कंपनी एक बदलाव के साथ उतरी। इस मुकाबले में कगिसो रबाडा की जगह अरशद खान को मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में किंग कोहली को आउट कर अपने चयन को सही साबित कर दिया।

Image

विराट कोहली और अरशद खान (साभार-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम एक बदलाव के साथ उतरी। इस मुकाबले में गुजरात की प्लेइंग इलेवन में कगिसो रबाडा की जगह अरशद खान को मौका मिला। रबाडा निजी कारण से यह मुकाबला नहीं खेल रहे थे। अरशद ने अपने पहले ही ओवर में इस चयन का सही साबित करते हुए विराट कोहली को आउट कर दिया। उन्होंने विराट को 7 रन के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाया। अच्छे फॉर्म में चल रहे विराट घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले में असफल रहे। अरशद खान के लिए यह ड्रीम विकेट हो सकता है।

कौन हैं अरशद खान

अरशद खान मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय ऑलराउंडर हैं, जिनका जन्म गोपालगंज के सिवनी में 20 दिसंबर 1997 को हुआ था। वह पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें साल 2020 में 20 लाख में खरीदा था। लेकिन इंजरी के कारण अरशद नहीं खेल पाए। लेकिन बाद में अरशद ने वापसी की और 6 मैच में 5 विकेट चटकाए। अरशद को 2022 में लखनऊ ने खरीदा। इस टीम से खेलते हुए अरशद ने 33 गेंद में 58 रन की पारी खेली और 1 विकेट चटकाए। गुजरात ने उन्हें ऑक्शन में 1.3 करोड़ में अपना बनाया। नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर अरशद खान बड़े-बड़े शॉट के लिए जाने जाते हैं।

अरशद खान का आईपीएल करियर अरशद खान ने खान ने 12 आईपीएल मैच में खेले 145.71 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में, उन्होंने 12 पारियों में 7 विकेट चटकाए हैं। उनकी बेस्ट बॉलिंग 39 रन देकर 3 विकेट है। आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने विराट कोहली का विकेट लेकर खुद को साबित कर दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article