क्रिकेट

PAK vs SA 2nd Test: कौन हैं पाकिस्तान के आसिफ अफरीदी, जिन्होंने 38 साल की उम्र में किया डेब्यू

Who is Asia Afridi: पाकिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (20 अक्टूबर 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है और 38 साल के गेंदबाज को शामिल किया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी।

Image

आसिफ अफरीदी (फोटो- X)

Who is Asia Afridi: पेशावर के 38 साल और 299 दिन के बाएँ हाथ के स्पिनर आसिफ अफरीदी ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे रेड-बॉल मैच में पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया है। आसिफ को शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी पहली टेस्ट कैप प्रदान की। उन्होंने इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज हसन अली की जगह ली है।

टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज़ पाकिस्तानी

38 साल और 299 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखकर आसिफ अफरीदी सोमवार (20 अक्टूबर) को पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच से पहले, आसिफ अफरीदी 57 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके थे, जिसमें 95 पारियों में 13 बार पाँच विकेट लेने के साथ कुल 198 विकेट लिए थे।

पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी मीरान बख्श हैं। मीरान बख्श ने 29 जनवरी, 1955 को लाहौर में भारत के खिलाफ अपना पहला रेड-बॉल मैच खेला था, तब उनकी उम्र 47 साल और 284 दिन थी। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमीर इलाही हैं, जिन्होंने 16 अक्टूबर, 1952 को दिल्ली में भारत के खिलाफ 44 साल और 45 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था।

विश्व क्रिकेट के सबसे उम्रदराज़ टेस्ट डेब्यूटांट

आसिफ अफरीदी इस सदी में टेस्ट डेब्यू करने वाले दुनिया के ओवरऑल दूसरे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। दुनिया में सबसे उम्रदराज़ टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स साउथर्टन के नाम है। साउथर्टन 15 मार्च, 1877 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलते समय 49 साल और 119 दिन के थे।21वीं सदी में (1 जनवरी, 2000 के बाद) टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी आयरलैंड के एड जॉयस हैं। जॉयस ने 11 मई, 2018 को डबलिन (मलेहाइड) में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 39 साल और 231 दिन की उम्र में खेला था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article