क्रिकेट

क्या ये युजवेंद्र चहल का आइडिया था? पीएम मोदी ने रोहित से पूछा अनोखे डांस पर सवाल

पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से ट्रॉफी लेते वक्त किए अनोखे डांस के बारे में पूछा कि क्या ये चहल का आईडिया था तो हिटमैन ने दिया ये जवाब।

Image

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने स्वदेश वापसी के बाद की पीएम मोदी से मुलाकात
  • पीएम ने रोहित के अनोखे डांस पर किया सवाल
  • कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की ली फिरकी

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 से विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश वापसी की और नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी किया गया।

क्या ये चलह का आईडिया था?

चर्चा के दौरान रोहित शर्मा के विश्व कप की ट्रॉफी लेने से पहले किए डांसिग वीडियो के बारे में पीएम मोदी ने सवाल किया और पूछा कि क्या ये आईडिया चहल का था? इसके जवाब में रोहित ने रहा, ये आईडिया चहल और कुलदीप दोनों का था। मैंने उनसे कहा कि ट्रॉफी लेते वक्त कुछ अलग करते हैं। तो उन्होंने मुझसे ऐसा करने को कहा।

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कप्तान को नचाने की

इसके बाद जब कुलदीप से चर्चा की बारी आई तो पीएम मोदी ने कुलदीप की चुटकी लेते हुए कहा, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई अपने कप्तान को नचाने की। ये सवाल सुनते ही टीम के सभी सदस्यों की हसी छूट गई। तो कुलदीप ने बताया कि रोहित भाई कुछ अलग करना चाहते थे लेकिन हमने उन्हें जैसा करने को कहा वो उन्होंने वैसा नहीं किया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article