क्रिकेट

CSK vs DC Match Live Streaming: कब और कहां देखें दिल्ली और चेन्नई का रोमांचक मुकाबला

CSK vs DC Match Live Streaming: आईपीएल का 48वां मुकाबला आज दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह 10वां मुकाबला है और हर हाल में उसे जीत की दरकार है। एक और हार उसके आगे का सफर मुश्किल कर देगी।

Image

दिल्ली और चेन्नई मैच लाइव

CSK vs DC Match Live Streaming: आईपीएल के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि एक हार और उसके प्लेऑफ में जाने का सपना टूट जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह 10वां मुकाबला है, लेकिन चेन्नई के लिए अच्छी बात यह है कि उसका नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है। प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों टीमों को बाकी बचे 5 मैच में से 4 में जीत दर्ज करनी है। ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम है। दिल्ली के सामने समस्या यह है कि उसे यहां खेले गए 4 मैच में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, दिल्ली की गेंदबाजी मिचेल स्टार्क के आने से मजबूत हुई है।

हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी

अब तक खेले गए कुल 32 मुकाबले में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई 20-12 से आगे है। दिल्ली में भी मेहमान टीम का रिकॉर्ड 6-2 का है। 2022 से चेन्नई ने चार मैच जीते हैं जबकि दिल्ली केवल दो बार जीत पाई है।

कब होगा आईपीएल 2026 में दिल्ली और चेन्नई का मैच (DC vs CSK Match Date)

दिल्ली और चेन्नई का मैच 5 मई यानी मंगलवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में दिल्ली और चेन्नई का मैच (DC vs CSK Match Venue)

दिल्ली और चेन्नई के बीच आज का मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में दिल्ली और चेन्नई का मैच (DC vs CSK Match Timing)

दिल्ली और चेन्नई के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में दिल्ली और चेन्नई का मैच (DC vs CSK Match On Tv)

दिल्ली और चेन्नई के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में दिल्ली और चेन्नई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (DC vs CSK Match Live Streaming)

दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विप्रराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी,

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article