क्रिकेट

PAK vs NZ

PAK vs NZ 3rd T20 Match Live Streaming Details: पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तीसरा टी20 मैच खेला जाना है। मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक भारत में ऑनलाइन व टीवी पर आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारत में कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 की बारी
  • कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच

PAK vs NZ 3rd T20 Live Streaming, Date And Time, TV Telecast In India: मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan vs New Zealand 3rd T20) के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में अब तीसरे मुकाबले की बारी है। तीसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए दोनों टी20 मैचों में पाकिस्तनी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम का खराब फॉर्म न्यूजीलैंड की जमीन पर भी जारी है। न्यूजीलैंड की टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टी20 सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त ले चुकी है। अब आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में दबाव में पाकिस्तान की टीम होगी।

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में क्राइस्टचर्च के मैदान पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए शुरुआती बढ़त बनाई थी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच डुनेडिन के मैदान पर खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने पाक टीम को 5 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। अब अगर पाकिस्तान तीसरा टी20 हारी तो न्यूजीलैंड सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। आइए जानते हैं इस मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं व मैच से जुड़ी अन्य जानकारियां।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 3rd T20I Match Date)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (21 मार्च 2025) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 3rd T20 Match Venue)

पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच ऑकलैंड (Auckland) के ईडेन पार्क (Eden Park) में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (NZ vs PAK 3rd T20 Match Timing)

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 11:15 बजे होगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Pakistan vs New Zealand 3rd T20 Match TV Telecast In India)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में होने वाले तीसरे टी20 मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (PAK vs NZ 3rd T20 Live Streaming In India)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर की जाएगी। इसके अलावा अमेजन प्राइम और फैनकोड ऐप पर भी इसे देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड टी20 टीम (New Zealand T20 Squad)

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स (मैच 4 और 5), मिशेल हे, मैट हेनरी (मैच 4 और 5), काइल जैमीसन (मैच 1, 2 और 3), विल ओ'रूर्के (मैच 1, 2 और 3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, डेरिल मिशेल और जेम्स नीशम।

पाकिस्तान टी20 टीम (Pakistan T20 Squad)

सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, उस्मान खान, अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, शादाब खान और जहांदाद खान।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article