क्रिकेट

SL A vs IND A Live Streaming: फाइनल की दावेदारी मजबूत करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को करना होगा कमाल; जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

पहले मैच में श्रीलंका-ए को हराने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। अब वह अपने तीसरे मुकाबले में फिर से श्रीलंका ए के खिलाफ उतरेगी। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों जिंदा रखने के लिए श्रीलंका से हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यहां जानिए मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। कब और कहां देख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के मैच का लाइव प्रसारण।

Image

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज रोचक हो चली है। तीनों टीमों ने एक-एक मुकाबला गंवा दिया है। फिलहाल श्रीलंका ए टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। जबकि इंडिया-ए टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। अफगानिस्तान ए तीसरे स्थान पर है। सभी टीमों के दो-दो मुकाबले बचे हुए हैं। ऐसे में इंडिया अपना तीसरा मुकाबले में श्रीलंका का सामना करेगी।

सोमवार, 15 जून 2026 को इंडिया-ए टीम फाइनल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ उतरेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। क्योंकि अब मुकाबला कड़ा हो गया है।

वैभव सूर्यवंशी को दिखाना होगा कमाल

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, टीम के लिए उनका चलना बहुत जरूरी हो गया है। वैभव सूर्यवंशी का क्रेज इतना है कि भारत में पहली बार इंडिया-ए के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। यहां जानिए मैच प्रसारण जुड़ी हुई जानकारी।

कब खेला जाएगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? ( SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)

श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच सोमवार, 15 जून को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? ( SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)

श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच श्रीलंका के दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच का टॉस? (SL A vs IND A Tri Nation A Series Match Toss Time)

श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच के मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (Where to Watch SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)

ट्राई-सीरीज में भारत के मैचों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खरीद लिया है। इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री के साथ देखा जा सकता है। सोनी लिव एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

भारत- ए टीम-

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान

श्रीलंका- ए टीम-

निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत और कुगदास मथुलन

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article