क्रिकेट

IND vs AUS 1st ODI: जानें कब, कहां और कैसे देख सकते है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 18, 2023, 11:48 AM IST

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 50 ओवर प्रारूप की सीरीज यानी वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जानिए इस मैच को कब और कहां देखें।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को कब व कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज
  • मुंबई में आयोजित होगा तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए साल का पहला वनडे मुकाबला होगा

टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हुई जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखा। अब दोनों टीमों की टक्कर 50 ओवर फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट में हो रही है। आज मुंबई में पहले वनडे के साथ सीरीज का आगाज हुआ। इसी साल वनडे विश्व कप भारत में खेला जाना है इसलिए ये सीरीज अहम बन जाती है और दोनों टीमें इस सीरीज में पूरा जोर लगाना चाहेंगी।

भारत के लिए 2023 अब तक सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार रहा है। साल की शुरुआत में श्रीलंका और फिर न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करते हुए भारत ने जोरदार आगाज किया था। वहीं, दूसरी तरफ है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जो इस साल अपना पहला वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। उसको इस सीरीज में अपने तीन धुरंधर खिलाड़ियों के बिना उतरना पड़ेगा। नियमित कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और जोश हेजलवुड इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। वहीं भारत के लिए पहले मैच में रोहित शर्मा मौजूद नहीं रहेंगे, उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। जबकि श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच? (Ind vs Aus 1st ODI Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (17 मार्च, शुक्रवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? (Ind vs Aus 1st ODI venue)

टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच पहला वनडे मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

किस समय शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे? (India vs Australia 1st ODI Timing)

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 1.30 बजे से मुंबई में शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Where to watch IND vs AUS 1st ODI Match Live streaming details)

मेजबान भारत और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच पहले वनडे मुकाबले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच को टीवी पर कहां देखें? (Where to watch IND vs AUS 1st ODI Match live streaming)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होने वाले पहले वनडे मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा फ्री डिश डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप इसका प्रसारण देख सकते हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article