ENG vs AUS, England vs Australia 3rd ODI Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम ने 1-0 से बढ़त बनाई थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन से जीत हासिल की। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में ट्रेविस हेड ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उनका बल्ल नहीं चला था।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Australia 3rd ODI Match Date)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मंगलवार (24 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Australia 3rd ODI Match Venue)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Australia 3rd ODI Match Time)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 5.00 बजे होगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Australia 3rd ODI Match On Tv)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Australia 3rd ODI Match Live Streaming)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
