महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम सारा है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाली सारा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।
पूर्व धाकड़ बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंन सिंगापुर से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। राबिया के इंस्टाग्राम पर 68 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
सोहा अली खान पूर्व भारतीय कप्तान नवाब पटौदी की बेटी हैं। सोहा कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने तुम मिले और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम किया है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना ओडिसी डांसर हैं। वह गांगुली के साथ विज्ञापनों में दिख चुकी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। सना सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं।
विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव की बेटी का नाम अमिया देव है। उन्होंने गुडगांव से स्कूलिंग की और यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज से ग्रेजुएशन किया। अमिया बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वह '83' फिल्म में असिसटेंट डायरेक्टर थीं।