क्रिकेट

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन दो स्टार के बिना उतरेगी टीम

West Indies vs South Africa T20 Series: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 24 अगस्त को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। दो स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर रहेंगे।

Image

रोवमैन पॉवेल। (फोटो- Windies Cricket X)

Photo : Twitter

West Indies vs South Africa T20 Series: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच 24 अगस्त से तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वेस्‍टइंडीज ने इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे। उन्होंने आराम और रिकवरी के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। 36 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर ने लगातार तीन महीने तक कोई ब्रेक नहीं लिया था। रसेल ने हाल ही में घरेलू विश्व कप और लंदन स्पिरिट के साथ 'द हंड्रेड' में भाग लिया था और अब एक छोटा ब्रेक लेंगे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक माइल्‍स बॉसकोंब ने पुष्टि की है कि रसेल के साथ जेसन होल्‍डर को भी रिकवरी अवधि के लिए आराम दिया गया है। उन्होंने कहा, ''आंद्रे रसेल ने आराम और रिकवरी के लिए ब्रेक मांगा था। होल्डर ने इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांच टेस्ट खेले थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ी क्रिकेट वेस्टइंडीज की मेडिकल टीम के साथ करीब से काम करेंगे।' इसके अलावा, तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अपना ब्रेक जारी रखेंगे। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था, पूरी तरह से फिट होने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। किंग की अनुपस्थिति में शाई होप या उभरते हुए खिलाड़ी एलिक अथानाजे के लिए शीर्ष क्रम में जॉनसन चार्ल्स के साथ खेलने का रास्ता खुल गया है।

वेस्टइंडीज के व्हाइट-बॉल कोच डेरेन सैमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को टीम के लिए अपने गेम प्लान को रीसेट करने और उसे बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखते हैं। प्रोटियाज के साथ हाल के मुकाबलों पर विचार करते हुए, सैमी ने मिश्रित परिणामों को स्वीकार किया, लेकिन चुनौती का सामना करने की टीम की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ''हमारी टीम के लिए मजबूत दक्षिण अफ्रीका का सामना करना शानदार मौका है। हमने उनके खिलाफ हाल में खेला और मिश्रित नतीजे रहे। यह महत्वपूर्ण और उत्साहजनक सीरीज होगी। मुझे विश्वास है कि हमने जिस टीम का चयन किया, वह सफलता पाने के लिए दमदार प्रदर्शन करेगी।''

दक्षिण अफ्रीका टी20 के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज, एलिक अथानाजे, फैबियन एलन, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article