क्रिकेट

WI vs SA: इन तीन खिलाड़ियों की तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, सीरीज पर जमाया कब्जा

West Indies vs South Africa 3rd T20 Match: वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। शाई होप प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

Image

ट्रॉफी के साथ वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Windies Cricket X)

Photo : Twitter

West Indies vs South Africa 3rd T20 Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का एक और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज पर 3-0 पर कब्जा जमा लिया। शाई होप प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने 22 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन के अंदर टीम को पहला झटका लगा। रीजा हेंड्रिक्स का बल्ला शांत रहा। वे सिर्फ 9 रन रन बनाकर आउअ हो गए। कप्तान एडेन मार्करम का भी बल्ला नहीं चला। वे सिर्फ 20 रन बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 266.66 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

शाई होप की धमाकेदार प्रदर्शन

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने 9.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा। एलिक अथानाजे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। शाई होप और निकोलस पूरन ने शानदार साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। निकोलस पूरन ने 13 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसी तरह शाई होप का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 24 गेंदों पर एक चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह शिमरोन हेटमायर ने 17 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के ब्योर्न फोर्टुइन और ओटनील बार्टमैन ने एक-एक विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article