क्रिकेट

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में दो दिग्गज ऑलराउंडर्स को जगह नहीं मिली है।

Image

रोवमैन पॉवेल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विंडीज ने किया टीम का ऐलान
  • रोवमैन पॉवेल होंगे कप्तान, रोस्टन चेज उपकप्तान
  • आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर को दिया गया आराम

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 अगस्त से खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए रोवमैन पॉवेल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की टीम को दो मैच की टेस्ट सीरीज नें 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल करने की है।

विंडीज ने जीता हैं पिछली पांच में चार सीरीज

वेस्टइंडीज ने अपनी पिछली पांच T20 सीरीज में से चार जीती हैं। हालिया टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

रसेल और होल्डर को दिया गया है आराम

टीम में सीनियर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर को जगह नहीं मिली है। रसेल ने बोर्ड से रिकवरी के लिए थोड़े समय का आराम मांगा था जो उन्होंने दिया गया है। वहीं जेसन होल्डर को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांच टेस्ट मैच में शिरकत करने के बाद आराम दिया गया है। हालांकि टीम में एलिक अथनाजे और 22 वर्षीय तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका ही सीरीज के लिए अपनी टीम के नाम का ऐलान कर चुकी है।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम:

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, फैबियन ऐलन, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ओबेद मैकॉय, गुणाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article