क्रिकेट

WTC Final: कगिसो रबाडा ने भरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुंकार, कहा-हमारे पास है कंगारुओं को हराने का हुनर

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर हुंकार भरते हुए कहा है कि हमारी टीम के पास है ये हुनर।

Image

कगिसो रबाडा

Photo : AP

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराना कोई नई बात नहीं है, जिसके खिलाफ उनकी टीम इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत पर छह विकेट से जीत के साथ श्रृंखला 3-1 से जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। दक्षिण अफ्रीका पहले ही फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुका था।

हमारे पास है तैयारी के लिए काफी मौका

रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत के बाद सुपरस्पोर्ट पर कहा,'इसमें अभी काफी समय है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसा बड़ा मौका आपको इसके लिए तैयार कर देता है।'

उन्हें कैसे हराना है हम जानते हैं

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका अंडरडॉग के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन रबाडा उलटफेर करने के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा,'दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं। हम जानते हैं कि वे हमारे सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे लेकिन हम यह भी जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article