क्रिकेट

IND vs AUS: इंदौर में कंगारुओं के खिलाफ घुटने टेकने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कहां हुई चूक?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 11:43 AM IST

इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम से मैच में कहां चूक हुई?

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Photo : AP

इंदौर: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। नागपुर और नई दिल्ली में भारत ने जिस जाल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाया उसी जाल में वो इंदौर में फंस गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने अपनी फिरकी में फांसकर भारतीय बल्लेबाजों को पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद अंत जीत के लिए मिले 76 रन के स्कोर को 18.5 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

पहली पारी में की खराब बल्लेबाजी

इंदौर टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, जब आप टेस्ट मैच हारते हैं तो बहुत सी चीजें आपके पक्ष में नहीं गई होती हैं। हार की पहली वजह यह रही कि हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हम ये बात अच्छी तरह समझते हैं कि पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना कितना अहम होता है। पहली पारी मे 80-90 रन से पिछड़ने के बाद हमें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था जो हम नहीं कर सके और केवल 75 रन की बढ़त हासिल कर पाए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर नहीं है नजर

क्या अहमदाबाद में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट में जीत के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर नजर होगी। इसके जवाब में रोहित ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हमने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। ये मैच अभी खत्म हुआ है अगले मैच से पहले हम एकजुट होकर यह विचार करना होगा कि एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए क्या करना चाहिए?

नॉथन लॉयन ने की शानदार गेंदबाजी

रोहित ने आगे कहा, जब आप चुनौतीपूर्ण विकेट पर खेलते हैं तो आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है। हमने उनके गेंदबाजों को एक जगह पर गेंदबाजी करने का मौका दिया। मैं उनके गेंदबाजों से श्रेय नहीं छीनना चाहता हूं। खासकर नाथन लॉयन से। उन्होंने बेहतरीन और सटीक गेंदबाजी की। हमें बहादुरी से उनका सामना करना चाहिए था जो हम नहीं कर पाए।

एकजुट होकर करेंगे वापसी

रोहित ने अंत में कहा, हमने पहले दो टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी उसका श्रेय हमें मिलना चाहिए। एक मैच आपके लिए तब खराब हो जाता है जब सबकुछ आपके फेवर में नहीं होता है। ऐसी स्थिति में भी आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो एकजुट होकर सामने आएं। हम चाहते थे कि कुछ खिलाड़ी अच्छा करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article