क्रिकेट

Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला

Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Live Streaming Online: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

बारबाडोस रॉयल्स टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Barbados Royals X)

Photo : Twitter

Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Live Streaming Online: महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL 2024) का आज (21 अगस्त 2024) से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन बारबाडोस रॉयल्स का सामना रनरअप गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले साल के खिताबी मुकाबले की झलक देखने को मिलेगा। इसके अलावा गुयाना वॉरियर्स के पास बारबाडोस से बदला लेने का अच्छा मौका भी है। टूर्नामेंट के पिछले साल के फाइनल मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को मात देकर खिताबी पर कब्जा जमाया था। मौजूदा सीजन के सभी मुकाबले सैन फर्नांडो के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।

बारबाडोस रॉयल्स का स्क्वॉड

लौरा हैरिस, चमारी अट्टापट्टू, चिनेल हेनरी, हेले मैथ्यूज, कियाना जोसेफ, जॉर्जिया रेडमायने (विकेटकीपर), आलियाह एलेने, अफी फ्लेचर, अमांडा-जेड वेलिंगटन, रशदा विलियम्स, शबिका गजनबी, चेरी एन फ्रेजर, त्रिशान होल्डर, जेनाडा जोसेफ, नाइजानी कंबरबैच।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स का स्क्वॉड

नताशा मैकलीन, क्लो ट्रायोन, एरिन बर्न्स, स्टेफनी टेलर, शमीन कैम्पबेले (विकेटकीपर), करिश्मा रामहरैक, शबनम इस्माइल, शकीरा सेलमैन, शेन्टा गिमोंड, अश्मिनी मुनिसर, केट विल्मॉट, कायसिया श्लट्स, निया लैचमैन, रीलेआना ग्रिमोंड, लॉरेन विनफील्ड-हिल।

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला कब से खेला जाएगा (Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Date)

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला गुरुवार (22 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Venue)

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला सैन फर्नांडो के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Time)

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस सुबह 4.00 बजे होगा।

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स का मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match On Tv)

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स-2) पर देख सकते हैं।

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Barbados Royals vs Guyana Amazon Warriors Match Live Streaming)

बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article