क्रिकेट

VIRAL VIDEO: इस तरह किसी बल्लेबाज को आउट होते नहीं देखा होगा, इंग्लैंड में हुई अजीब घटना

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 14, 2023, 08:00 PM IST

Viral Video of Strange batsman dismissal: क्रिकेट की दुनिया में अजीबोगरीब घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। कभी गेंदबाज, कभी बल्लेबाज तो कभी फील्डर कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि सोशल मीडिया पर देखते-देखते उन घटनाओं के वीडियो वायरल होने लगते हैं। ताजा वीडियो इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट का है जिसमें एक बल्लेबाज बेहद अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ।

Image

अनोखे अंदाज में आउट हुआ बल्लेबाज (Screenshot)

Photo : Twitter

Cricket viral video: इंग्लैंड में इन दिनों प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप के मैच चल रहे हैं और वहां से कई दिलचस्प वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। कभी शानदार प्रदर्शन के, तो कभी कुछ अजीबोगरीब वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो चर्चा में है जिसमें एक बल्लेबाज कुछ इस तरह से आउट हुआ, जैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। ये बल्लेबाज हैं लुइस किंबर।

काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशर और लेस्टरशर क्लब के बीच ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबला खेला जा रहा था। लेस्टरशर टीम की पहली पारी में बल्लेबाज लुइस किंबर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और 66 गेंदों में 34 रन बना चुके थे। लेकिन प्राइस की एक गेंद पर ना जाने उन्हें अचानक क्या हुआ कि इस बॉल को उन्होंने डिफेंड करने के बाद अपने हाथ में पकड़ लिया जब गेंद बाउंस होकर स्टंप की ओर जा रही थी।

गेंदबाजों और फील्डरों ने अपील की तो अंपायरों को भी कुछ देर इस पर चर्चा करनी पड़ी। अंत में अंपायरों ने आउट का इशारा दिया और निराश लुइस किंबर को पवेलियन लौटना पड़ा। दिलचस्प बात ये भी है कि, ये विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं गया क्योंकि ये एक बेहद कम देखी जाने वाली घटना थी जो बहुत पुराने क्रिकेट नियम 'Obstructing the fielder' के तहत आता है।

क्या होता है 'Obstructing the field' नियम?

इस नियम के तहत कोई बल्लेबाज गेंद को स्टंप्स की तरफ जाते हुए खुद से नहीं रोक सकता, चाहे वो रन-आउट की स्थिति क्यों ना हो। साल 2006 में भारत-पाकिस्तान मैच में हुई घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जबकि पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने रन लेते समय बीच पिच पर अपने बैट से सुरेश रैना का एक थ्रो रोक दिया था। उनको आउट करार दिया गया था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article