क्रिकेट

WPL 2024, MI vs GG Live Telecast: मुंबई और गुजरात की टीम के बीच होगी कांटे की टक्कर, ऐसे देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

WPL 2024, MI VS GG W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामन गुजरात जायंट्स की टीम से होगा। जानिए यह रोमांचक मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

MI W VS GGW W LIVE Telecast Match Online Today: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में शनिवार (09 मार्च 2024) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants) से होगा। टूर्नामेंट के नॉकआउट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मुकाबला जीतने की जरूरत है।ये मैच गुजरात जायंट्स के लिए करो या मरो का है। वे अभी तक 5 में से केवल एक मुकाबला जीत पाए हैं। ऐसे में अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम पिछले साल की तरह इस साल भी बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मैच जीत लिए हैं और वे प्लेऑफ में पहुंचने के करीब हैं। वे फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं इस मैच को जीतकर टीम टॉप पर पहुंच जाएगी।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs Gujrat Giants Women Date)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला 09 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Mumbai Indians vs Gujrat Giants Women Time)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Mumbai Indians vs Gujrat Giants Women Venue)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs Gujrat Giants Women Live Telecast)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Mumbai Indians vs Gujrat Giants Women Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article