GT vs MI, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match LIVE Telecast Match Online Today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मेगा टूर्नामेंट के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। मैच का आयोजन गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं ऐसे में उन पर सभी की निगाहें रहेगी। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से ये टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। गिल पहली बार कप्तानी भी कर रहे हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Date)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला 24 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Time)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Venue)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Live Telecast)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Live Streaming)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
