क्रिकेट

Video: ग्लेन फिलिप्स बने 'सुपरमैन' एक हाथ से कैच लपककर किंग कोहली के भी उड़ा दिए होश

Glenn Phillips Superman Catch: मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फील्डर माने जाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जौहर बिखेरा है। फिलिप्स ने विराट कोहली को आउट करने के लिए एक हैरतंगैज कैच लपका है जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है। फिलिप्स के कैच से कोहली भी हैरान है।

Image

ग्लेन फिलिप्स का कैच (फोटो- X)

Glenn Phillips Superman Catch: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं टूर्नामेंट में पहली बार मैच में बल्लेबाजी से शुरुआत करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत में ही तीन बड़े झटके लग गए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के अलावा शानदार फील्डर ग्लेन फिलिप्स का भी योगदान रहा है जिन्होंने एक ऐसा कैच लपका है जिसे विराट कोहली भी कभी नहीं भूलेंगे।

दरअसल ये मैच चेज मास्टर विराट कोहली के लिए बेहद खास है। ये उनका वनडे में 300वां मैच है और जब वे बल्लेबाजी करने उतरे थे तो भारतीय क्रिकेट टीम परेशानी में थी और टीम का पहला विकेट जल्दी से गिर गया था। ऐसे में सभी फैंस को उम्मीद थी कि वे लंबी पारी खेलेंगे और टीम को परेशानी से निकालेंगे। विराट पारी की शुरुआत कर ही रहे थे कि रोहित शर्मा सामने से आउट हो गए। इसके बाद भी कोहली ने अपनी लय नहीं छोड़ी और लगातार प्रहार कर रहे थे लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने इस रथ को रोक दिया।

ग्लेन फिलिप्स ने लपका सुपरमैन कैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन फिलिप्स अपनी फील्डिंग के लिए हमेशा मशहूर रहते हैं उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को बेहतरीन कैच लपककर आउट किया था। फिलिप्स ने अपनी फील्डिंग का नजारा इस मैच में भी पेश किया। दरअसल सांतवें ओेवर की दूसरे गेंद पर कोहली ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर भी वे ऐसा ही शॉट खेलना चाह रहे थे और उन्होंने तेजी से शॉट मारा लेकिन कवर प्वाइंट पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतंगेज शॉट खेल लिया जिसके बाद विराट कोहली भी दंग रह गए। इसके चलते कोहली केवल 11 रन बनाकर ही आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article