क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के लिए गजब की तैयारी! दीवार फांद रहे, रस्सी से कूद रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी

Pakistan T20 World Cup 2024 preparation: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जहां सारी टीमें मैदान पर प्रेक्टिस कर रही हैं वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को ट्रेन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ट्रेनिंग (फोटो- PCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों में जुटी पाकिस्तानी टीम
  • आर्मी कैंप में जमकर बहाया पसीन
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Pakistan T20 World Cup 2024 preparation: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की समाप्ति के ठीक बाद 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए जहां कई टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्लेयर्स ने तैयारी का कुछ अलग ही तरीका अपनाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की फिटनेस को लेकर हमेशा से ही सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में भी टीम के कई प्लेयर्स काफी धीमे दौड़ते हुए नजर आए और कैच भी छोड़ दिए। ऐसे में प्लेयर्स को फिट रखने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गजब का तरीका अपनाया है जो कि हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

आर्मी कैंप में पाकिस्तानी प्लेयर्स की खास तैयारी

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को फिट रखने के लिए पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में चयन के लिए संभावित सभी प्लेयर्स को 10 दिनों के लिए आर्मी कैंप में तैयारी के लिए भेजा है। इसका एक वीडियो पीसीबी ने जारी किया है जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह समेत कई खिलाड़ी दीवार फांद कर और रस्सी पे चढ़कर प्रेक्टिस कर रहे हैं। इसे जहां पाकिस्तान बोर्ड द्वारा सही कदम बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इसके लिए बोर्ड जमकर ट्रोल भा हो रहा है।

ये 19 खिलाड़ी कर रहे कैंप में तैयारी

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, हसीबुल्लाह, सऊद शकील, उस्मान खान, मोहम्मद हारिस, सलमान अली आगा, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान नियाजी, शादाब खान, इमाद वसीम, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, मेहरान मुमताज, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद अली, जमान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, आमिर जमाल, हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article