क्रिकेट

IND vs NZ: वॉशिंगटन सुंदर ने पिच पर लोटकर खेला शानदार शॉट, देखकर आप भी कहेंगे लाजवाब![VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 25, 2022, 02:02 PM IST

टीम इडिया के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी धमाकेदार पारी के दम पर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Image

वॉशिंगटन सुंदर( साभार Amezon Prime, स्क्रीन ग्रैब)

ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया को तीन सौ रन के पार पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की रही।

सुंदर ने सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 37 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। वॉशिंगटन का स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा। इस पारी के दौरान सुंदर ने कई शानदार शॉट्स खेले लेकिन मैट हेनरी के स्पेल के आखिरी ओवर में खेले स्कूप शॉट ने फैन्स का दिल जीत लिया।

गुलाटी मारकर खेला स्कूप शॉट

49वें ओवर में मैट हेनरी गेंदबाजी पर थे। ऐसे में पिच पर पैर जमा चुके सुंदर ने ओवर की चौथी गेंद पर हल्ला बोलते हुए पुल शॉट के जरिए शानदार छक्का जड़ दिया। इस शॉट के बाद अगली गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर निकलते हुए सुंदर ने ऐसे स्कूप शॉट विकेट के पीछे खेला कि इस कोशिश में वो मैदान पर लेट गए और इसी दौरान गुलाटी भी मार दी।

49वें ओवर में सुंदर ने बटोरे 17 रनसुंदर ने इस ओवर की आखिरी तीन गेंद पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। ओवर का अंत सुंदर ने छक्के के साथ किया। इस ओवर में सुंदर ने कुल 17 रन बटोरे। अंत में उनकी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन का स्कोर खड़ा कर सकी और सुंदर 37 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें