क्रिकेट

बैट में है दम, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया बल्ले का खास कलेक्शन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 29, 2023, 01:04 PM IST

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आज उन्होंने अपने बैट कलेक्शन की तस्वीर साझा की है। जिससे उन्होंने कभी-कभी बड़ी और यादगार पारी खेली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है बैट में है दम। सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक हैं।

Image

वीरेंद्र सहवाग (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीरेंद्र सहवाग का बैट कलेक्शन
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
  • सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम दो तिहरे शतक

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती ऐसे खिलाड़ियों के रुप में होती है जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सहवाग हर छोटी-बड़ी चीज पर अपना रिएक्शन देते हैं, लेकिन आज उन्होंने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जो उनके दिल के बेहद करीब है। सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने कुछ बैट की तस्वीरें शेयर की है। आपको बता दें कि यह बल्ला कोई आम बल्ला नहीं है, बल्कि इससे उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार पारियां खेली है।

बैट में है दम

सहवाग ने पांच बैट और एक विकेट की तस्वीर साझा की है और कैप्शन में लिखा है 'बैट में है दम 309, 319, 219, 119, 254 रन के प्यारे साथी। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक नहीं दो तिहरा शतक जड़ा है। उन्होंने पहला तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में जड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुल्तान का सुल्तान कहा जाने लगा। उसके बाद उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।

वर्ल्ड कप 2023 पर सहवाग का बयान

हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत की उम्मीदों को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जैसे पूरी टीम साल 2011 में सचिन के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे, वैसे इस बार विराट कोहली के लिए जीतने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा सहवाग ने वर्ल्ड कप 2023 की 4 संभावित सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान को टॉप चार में रखा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article