क्रिकेट

सहवाग का खुलासा, विराट-अमिताभ कोच बनने का ऑफर लाए और तब क्या हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 06:14 PM IST

Virender Sehwag reveals why he rejected Indian coach offer: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक ताजा खुलासा किया है, उन्होंने बयां किया है कि आखिर पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले के हटने के बाद उन्होंने क्यों कोच बनने का प्रस्ताव ठुकराया था। क्या थी इसकी वजह।

Image

वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली

Photo : Twitter

चैंपियंस लीग 2017 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद तमाम नामों की चर्चा थी जो भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद को हासिल कर सकते हैं, इस फेहरिस्त में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल था। अब सहवाग ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने उस प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया था। बाद में रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने थे।

ये वही समय था जब अनिल कुंबले और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच चीजें सही ना चल पाने के कारण काफी विवाद खड़ा हुआ था, बाद में कुंबले ने पद छोड़ने का फैसला लिया था। 'न्यूज18 इंडिया चौपाल' में चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया कैसे विराट कोहली और उस समय के बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी उनके पास प्रस्ताव लेकर आए थे।

सहवाग ने कहा, "मैं आवेदन ना करता अगर विराट कोहली और बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने खुद संपर्क ना किया होता। हमारी बैठक हुई, जिसमें उन्होंने (अमिताभ चौधरी) ने बताया कि विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और वे चाहते हैं कि मैं कोचिंग पद ले लूं। उन्होंने मुझसे कहा कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कुंबले का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और तब तुम वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ जा सकते हो।"

क्या कप्तान ना बनने का कोई मलाल?

जब सहवाग से इस कार्यक्रम के दौरान ये पूछा गया कि क्या उनको कप्तान ना बन पाने का कोई मलाल रहा, तो इस पर वो बोले, "बिल्कुल नहीं, मैं खुश हूं जो कुछ मैंने हासिल किया। नजफगढ़ के एक छोटे किसान परिवार से आते हुए, मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिला। सभी फैंस से इतना प्यार और प्रोत्साहन मिला, अगर कप्तान बनता तब भी उतना ही प्यार मिलता।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!