क्रिकेट

हार्दिक पांड्या ड्रॉप! रोहित-कोहली नहीं करेंगे ओपनिंग, T20 वर्ल्ड कप के लिए सहवाग ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India playing xi for T20 World Cup 2024: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन कर दिया है।

Image

वीरेंद्र सहवाग की प्लेइंग 11 (फोटो AP/X)

Team India playing xi for T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का चयन किया है। सहवाग ने अपनी प्लेइंग 11 में शुभमन गिल से पहले यशस्वी जायसवाल को शामिल किया है। उनकी टीम से ये साफ होता है कि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने वाले हैं। जिसका मतलब है कि विराट कोहली तीसरे नंबर पर खेलने वाले हैं।

सूर्यकुमार यादव वीरेंद्र सहवाग के नंबर 4 होंगे और विकेटकीपर के रुप में बाद ऋषभ पंत खेलेंगे। सहवाग ने कहा कि रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। शिवम दुबे ने सीएसके के लिए धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 300 से अधिक रन बनाकर आईपीएल 2024 में आग लगा दी है। दूसरी ओर, रिंकू ने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन आईपीएल 2024 में अब तक उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

हार्दिक पांड्या को नहीं किया शामिल

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में स्पिनर्स के रुप में कुलदीप और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। क्लब फेरी पॉडकास्ट में सहवाग ने प्लेइंग 11 को लेकर भविष्यवाणी करते हुए हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया। हार्दिक पंड्या को अंतिम एकादश से बाहर करने पर सहवाग ने कहा कि हार्दिक भारत की टीम में होंगे लेकिन उन्हें शुरुआती एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सहवाग की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, संदीप शर्मा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article