क्रिकेट

IPL 2026 Auction List Update: विराट सहित 19 खिलाड़ियों का नीलामी से ठीक पहले जुड़ा लिस्ट में नाम

आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबुधाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट में अंतिम समय में 19 खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए। जानिए किन खिलाड़ियों को अंतिम वक्त में मिला किस्मत आजमाने का मौका?

Image

आईपीएल 2026 नीलामी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

अबुधाबी: आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार 16 दिसंबर, 2025 को होने वाली नीलामी की सूची में अंतिम समय में 19 खिलाड़ियों के नाम को शामिल किया है। मंगलवार को अब 350 की जगह अब 369 खिलाड़ियों की तकदीर का फैसला होगा। अंतिम समय में जिन खिलाड़ियों के नाम को नीलामी सूची में शामिल किया गया है उसमें झारखंड के विराट सिंह, पश्चिम बंगाल के अभिमन्यू ईश्वरन, मलेशिया के कप्तान वीरनदीप सिंह, ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन और जिंबाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

आखिरी वक्त में जुड़े इन 19 खिलाड़ियों के नाम

लिस्ट में आखिरी वक्त में मणिसंकर मुरासिंह, स्वास्तिक चिकारा, एथन बॉश, वीरनदीप सिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, राहुल राज नामाला, क्रिस ग्रीन, विराट सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, त्रिपुरेश सिंह, काइल वेरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, बेन सियर्स, राजेश मोहंती, स्वास्तिक सामल, सारांश जैन, सूरज संगाराजू, तन्मय अग्रवाल की एंट्री हुई है।

369 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 77 जगह है खाली

इससे पहले गर्वनिंग काउंसिल ने 9 खिलाड़ियों के नाम को लिस्ट में शामिल किया था लेकिन बाद में वापस ले लिया था। उस सूची में त्रिपुरा के ऑलराउंडर मणिसंकर मुरासिंह, स्वास्तिक चिकारा, दक्षिण अफ्रीका के इथन बॉश के नाम शामिल थे। लेकिन एक बार फिर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 19 खिलाड़ियों के साथ नीलामी सूची को अपडेट किया है। मंगलवार को अबुधाबी के एतिहाद एरीना में नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली हैं, 31 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article