क्रिकेट

IND vs PAK: 'उसने मुझे बताया कि...', कोहली का खुलासा, मैच विनिंग पारी पर अनुष्का ने यूं किया रिएक्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 08:52 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल हालात में टिककर बल्लेबाजी की। तीन नंबर पर उतरे कोहली भारत को जिताकर लौटे। भारत को 160 रन का लक्ष्य मिला था।

Image

विराट कोहली और अनुष्क शर्मा

दिग्गज भारतीय बल्लेबबाज विराट कोहली रविवार को एख बार फिर अपने रंग में नजर आए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। कोहली ने मुश्किल हालात में 53 गेंद में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। कोहली ने हार्दिक पांड्या (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अहम साझेदारी की। पाकिस्तान ने 160 रन का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। कोहली की पारी की फैंस, पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कोहली ने खुद अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के रिएक्शन के बारे में बताया है।

कोहली ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, 'उसने मुझे बताया कि लोग बहुत खुश हैं। हर कोई उसे भारत की जीत की बधाई देने के लिए फोन कर रहा है।' इसके अलावा, कोहली डेथ ओवरों में टीम की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पांड्या लगातार मुझसे कह रहा था कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, जिसके लिए अंत तक टिकना होगा। उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने मुझे भरोसा रखने के लिए कहा था। उसने कहा था कि अगर हम आखिर तक रहे तो मैच जीतेंगे। मोहम्मद नवाज का एक ओवर बाकी है और उस में रन बन सकते हैं।'

लंबे समय तक लय से दूर रहने के कारण आलोचना का सामना करने वाले कोहली ने भावुक होकर कहा, 'यह बहुत ही विशेष पल है। मैं पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेली गयी अपनी पारी को इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ मानता था लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि यह मेरी सबसे बेहतरीन पारी है।' उन्होंने कहा, 'उस मैच में मैंने 52 (51) गेंद में 82 रन (नाबाद) की पारी खेली थी और आज 53 गेंद में 82 रन (नाबाद) बनाए।' कोहली ने यहां 2016 टी20 विश्व कप का जिक्र किया, जिसमें उनकी पारी से भारत ने जीत के लिए 161 रन के लक्ष्य को चार विकेट गंवाकर हासिल किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article