क्रिकेट

Virat Kohli Century: पाकिस्तान के खिलाफ गरजे विराट कोहली, लगाया वनडे करियर का 51वां शतक

Virat Kohli Century: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर पाकिस्तान को दिखा दिया कि उनके पास किंग बल्लेबाज का कोई तोड़ नहीं है। खराब लय से बाहर आते हुए फिर से विराट का बल्ला बड़े मैच में गरजा और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 51 वनडे शतक और 82वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है।

Image

विराट कोहली ने लगाया 51वां वनडे शतक (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • विराट कोहली ने लगाया 51वां वनडे शतक
  • अंतरराष्ट्रीय करियर का 82वां शतक

IND vs PAK, Virat Kohli: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में आखिरकार विराट कोहली एक बार फिर खराब लय से बाहर निकले और सबको दिखा दिया कि वही बड़े मैचों के असल स्टार हैं। टी20 विश्व कप में खराब फॉर्म के बाद उन्होंने सीधे फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी और अब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उनका बल्ला गरजा और उन्होंने शानदार शतक जड़ने के साथ-साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट ने 111 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बेहतरीन अंदाज में अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने इसी के साथ आईसीसी इवेंट्स में सर्वाधिक अर्धशतक के रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी। दोनों बल्लेबाजों ने आईसीसी इवेंट्स में 23 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन विराट को इससे भी आगे जाना था।

पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दुबई के मैदान पर विराट कोहली ने संयमित बल्लेबाजी की और अर्धशतक के बाद रफ्तार बढ़ाई और शुभमन गिल के आउट होने के बाद शानदार अंदाज में पारी को संभाला। वो मैच के अंत तक टिके रहे और उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल थे। ये उनके वनडे करियर का रिकॉर्ड 51वां शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 82वां शतक साबित हुआ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article