क्रिकेट

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट का धमाल, एक गेंद में बनाए 14 रन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 19, 2023, 08:05 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर 14 रन जोड़ने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

पुणे: विश्व कप 2023 में एक अनोखा वाकया भारतीय टीम की पारी के दौरान दिखा। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा मिड विकेट पर हसन महमूद की गेंद पर तौहीद हृदोय के हाथों मिड विकेट पर लपके गए।

नो बॉल पर विराट ने खोला अपना खाता

रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने विराट कोहली उतरे। विराट कोहली जैसे ही बैटिंग करने आए विराट के सामने हसन महमूद ने गेंद डाली तो उन्होंने इस गेंद पर मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला और दो रन बटोरकर खाता खोल लिया। लेकिन इस गेंद को अंपायर ने बॉल करार दिया। ऐसे में पहली ही गेंद पर विराट ने टीम के लिए तीन रन जोड़ दिए।

फ्री हिट पर जड़ा पहले चौका फिर छक्का

इसके बाद अगली फ्री हिट गेंद पर विराट ने मिड ऑन की दिशा में इसे चौके के लिए भेज दिया। लेकिन अंपायर ने इसे भी नो बॉल करार दिया। ऐसे में एक ही गेंद पर भारतीय टीम के खाते में पांच रन और जुड़ गए। इसके बाद अगले फ्री हिट में विराट ने शानदार छक्का मिड ऑफ की दिशा में जड़ दिया। भारतीय टीम के खाते में इस तरह एक ही गेंद में कुल 14 रन जुड़ गए। भारतीय टीम का स्कोर 12.4 ओवर में 88 से 12.5 ओवर में 102 रन हो गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया