क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल से पहले भारत लौटे विराट कोहली, आरसीबी के इवेंट में आएंगे नजर

Virat Kohli returns to India: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय बाद भारत लौट गए हैं।

Image

विराट कोहली (फोटो- rcbianofficial twitter)

Virat Kohli returns to India: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली लंदन में अपने बच्चे के जन्म के बाद भारत लौट आए हैं। स्टार बल्लेबाज निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे। कोहली को अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीज़न के लिए कोहली के जल्द ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की उम्मीद है(Virat Kohli join RCB Soon), जहां उनकी टीम 22 मार्च को शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। वे आरसीबी के मेगा इवेंट आरसीबी अनबॉक्स में भी नजर आ सकते हैं।

अकाय के जन्म के बाद पहली बार आए भारत

विराट कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। वे व्यक्तिगत कारणों से पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए थे। वह पिछले कुछ हफ्तों से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लंदन में थे। इस बीच, उन्होंने 20 फरवरी को अपने नवजात बेटे की खबर की घोषणा की थी।

आईपीएल 2024 कोहली के लिए बेहद अहम

आईपीएल का आगामी सीज़न टी20 विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिहाज से कोहली के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, जो इस कैश-रिच लीग के कुछ दिनों बाद खेला जाएगा। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, टी20 विश्व कप में कोहली की जगह तय नहीं हुई है क्योंकि चयनकर्ता कोहली को टी20ई योजना में बनाए रखने के बारे में कुछ सोच रहे हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article