क्रिकेट

IND vs ENG: युवाओं ने निकाली 'बैजबॉल' की हवा तो गदगद हुए विराट, रिएक्शन वायरल

Virat Kohli on Team India win: भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने युवाओं की जमकर तारीफ की है। कोहली ने एक ट्वीट किया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

विराट कोहली (फोटो- AP/ICC)

Virat Kohli on Team India win: भारत ने घरेलू मैदान पर शानदार सफर जारी रखते हुए लगातार 17वीं सीरीज जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने रांची में पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा टेस्ट जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पांचवां टेस्ट 7 से 11 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा।जीत के बाद, विराट कोहली ने टीम इंडिया की प्रशंसा की और एक ट्वीट किया जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

निजी कारणों से मौजूदा सीरीज में नहीं खेल रहे कोहली ने युवा टीम की प्रशंसा की और लिखा, "हां!!! हमारी युवा टीम ने शानदार सीरीज जीती। धैर्य, दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाया। " कोहली को श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए टीम में नामित किया गया था।वह सीरीज के शुरुआती मैच के लिए हैदराबाद पहुंचे लेकिन निजी कारणों से बाहर हो गए। एक हफ्ते पहले कोहली ने सीरीज से गायब रहने की वजह का खुलासा किया था और अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।

कोहली के अलावा, भारत केएल राहुल और मोहम्मद शमी की सेवाओं के बिना भी है। राहुल ने श्रृंखला में केवल एक गेम खेला है जबकि शमी 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं।

भारत ने हासिल किया 192 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम को चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए चौथी पारी में 192 रनों का लक्ष्य मिला था। इसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी और कप्तान रोहित ने शानदार शुरुआत दिलाई। चौथे दिन की शुरुआत में यशस्वी आउट हो गए लेकिन रोहित ने पारी को संभाला और अर्धशतक पूरा किया। लंच तक भारत को जीत के लिए 74 रनों की दरकार थी। हालांकि इंग्लैंड ने लगातार दो विकेट झटककर मैच रोमांचक कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने शानदार साझेदारी की और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मैच भारत के नाम कर दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article