क्रिकेट

500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ये कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 21, 2023, 12:22 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में शतक की ओर बढ़ चले हैं। वो 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वेस्टइंडीज दौरे पर रन उगल रहा है। गुरुवार को विराट कोहली 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के 10 खिलाड़ी बने। उन्होंने अपनी इस व्यक्तिगत उपलब्धि का जश्न भी शानदार तरीके से अर्धशतक जड़कर बनाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर विराट नाबाद 87 रन बनाकर पवेलियन वापल लौटे। उनके पास 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़ने का भी शानदार मौका है।

500वें मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली ने 97 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वो 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में पचासा जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट अगर अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में सफल रहे तो उनकी इस उपलब्धि में चार चांद लग जाएंगे।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज

विराट कोहली 161 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान 8 चौके जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस को पीछे छोड़कर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। कैलिस ने अपने करियर में कुल 25,534 रन बनाए थे। विराट के खाते में अब कुल 25,548* रन हो गए हैं। विराट अब सचिन तेंदुलकर( 34,357), कुमार संगकारा( 28,016), रिकी पॉन्टिंग (27,483) और महेला जयवर्धने (25,957) से पीछे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article